फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी मंदिर में 11,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी में पांचवें नवरात्र पर दशर्न करने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में पांचवें नवरात्र पर काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। शुक्रवार को करीब 11 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी के दर्शन किए। इस दौरान पुलिस के प्रबंध पुख्ता रहे। छोटे-छोटे जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दरबार में भेजा गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। लाइनों में लगकर दर्शन किए। मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि चौथे नवरात्र पर 6,49,839 रुपये नकद, 5.5 ग्राम सोना और 1.2 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं। अब तक न्यास को कुल 7,61, 544 रुपये, 49.5 ग्राम सोना और 5.8 किलोग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। अब तब लगभग 40,000 श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें