फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डियारा सेक्टर पार्क में शरारती तत्वों ने तोड़े बैंच और झूले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के डियारा सेक्टर में लोगों के लिए बनाए गए पार्क को शरारती तत्वों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। पार्क में लगे बैंचों और झूलों की तोड़फोड़ की गई है। नगर परिषद ने इस पार्क की देखरेख का जिम्मा नवदुर्गा संकीर्तन मंडल समिति को सौंपा है।
विज्ञापन

बिलासपुर में नगर परिषद द्वारा लोगों की सुविधा के लिए पार्क बनाए गए हैं। परंतु कई शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। बिलासपुर के डियारा सेक्टर में बने इस पार्क से गोविंद सागर झील का नजारा सुंदर दिखाई देता है। लोग शाम के समय इस पार्क में घूमने आते हैं। परंतु पार्क में लगे बैंच व झूलों की ऐसी हालत देखकर लोगों ने रोष व्यक्त किया है। इस पर नव दुर्गा संकीर्तन मंडल के उपाध्यक्ष अजय चंदेल ने कहा कि सामाजिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ समिति पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें