बिलासपुर। जिला में वीरवार को कोरोना के 10 मामले पॉजिटिव आए हैं। इनमें स्पोर्ट्स हॉस्टल लुहणू के सात छात्र भी शामिल हैं। जिला में कोरोना एक्टिव केस 71 हो चुके हैं। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि वीरवार को रैपिड एंटीजन से 392 सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 61 सैंपल आईजीएमसी भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमितों में हीरापुर से 49 वर्षीय महिला, चलैहली से 18 वर्षीय युवती, गसौड़ से 65 वर्षीय महिला, स्पोर्ट्स हॉस्टल लुहणू से 7 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।