फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में 13, 14 अक्तूबर को होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों से प्राध्यापक, शोधार्थी लेंगे भाग
विज्ञापन

विज्ञान, कला, वाणिज्य, प्रौद्योगिकी सहित अन्य विषयों पर होगी चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 13 अक्तूबर और 14 अक्तूबर को होगी। यह संगोष्ठी फ्रंटियर ऑफ लर्निंग इंटीग्रेटेड ऑल स्ट्रीम ऑफ नॉलेज विषय पर धिारित होगी। संगोष्ठी हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) होगी।
विज्ञापन

आयोजन सचिव डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि इसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शोध संस्थानों से ख्यातिप्राप्त विद्वान, प्राध्यापक एवं शोधार्थी भाग लेंगे। अभी तक सेमिनार के लिए 95 प्रतिभागियों ने पंजीकरण किया है। इच्छुक प्रतिभागी ऑन स्पॉट भी पंजीकरण करा सकते हैं। संगोष्ठी का उद्देश्य विज्ञान, कला, वाणिज्य, प्रौद्योगिकी और मानविकी जैसी विविध ज्ञान धाराओं के समन्वय के महत्व पर विचार-विमर्श करना है। यह संगोष्ठी न केवल बहुविषयक शिक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि इससे प्राप्त निष्कर्ष शैक्षिक नीतियों, पाठ्यक्रम, नवाचार और संस्थागत विकास के लिए उपयोगी दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ज्ञानार्जन की बहुआयामी पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। संगोष्ठी के संरक्षक महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने कहा कि यह सेमिनार कॉलेज के आईक्यूएसी और रिसर्च डेवलपमेंट सेल की ओर आयोजित किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें