फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उच्च पाठशाला त्यून खास में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
-बच्चों ने बनाए विज्ञान, गणित सहित अन्य विषयों के मॉडल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला त्यून खास में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति प्रमुख संजीव कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बच्चों ने विज्ञान, गणित और अन्य विषयों के विभिन्न मॉडल, चार्ट प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों और गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि को देखते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्याध्यापिका पूनम शर्मा ने सभी का विज्ञान प्रदर्शनी में पधारने पर हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रदर्शित गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने इस कार्यक्रम का श्रेय विज्ञान अध्यापिका सोनिका कुमारी और पाठशाला परिवार के सभी अध्यापकों को दिया। सोनिका कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के विज्ञान मेले का आयोजन करने से बच्चों को अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करने का मंच मिलता है और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। नरेश शर्मा ने बताया कि विज्ञान को बेहतर और सरल बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण सबसे बढि़या तरीका है। वह सदैव इसी शिक्षण पद्धति को अपनाते हैं, जिससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। इस अवसर पर सुनील शर्मा, विपिन कुमार, बाबूलाल, सीमा, राजकुमार, प्रदीप शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें