फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिविर में 112 स्वयंसेवी शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-कलोल स्कूल में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोल में स्वयंसेवी अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 112 स्वयंसेवी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह शिविर वयस्कों के जीवन में शिक्षा की मशाल जलाने के उद्देश्य से आरंभ किए गए नव भारत साक्षरता अभियान के तहत लगाया गया।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल शर्मा ने किया। जिला नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि 15 साल से अधिक आयु वर्ग के निरक्षरों को समझने, विभिन्न विधियों और गतिविधियों से शिक्षण कार्य करवाने के लिए इन शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। सभी स्वयंसेवी शिक्षकों को आधारभूत संख्या ज्ञान एवं साक्षरता प्रदान करने के तरीके बताए गए। निरक्षर वयस्कों को महत्वपूर्ण जीवन कौशलों जैसे डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, कानूनी साक्षरता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी साक्षरता को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ताकि निरक्षरों को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाकर उन्हें पढ़ने लिखने के साथ-साथ जीवन पर्यंत अन्य कौशलों की समझ को भी विकसित जा सके। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सरकार उल्लास नामकरण से प्रचारित कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यापक प्रशिक्षण समन्वयक कुलदीप सिंह, मास्टर ट्रेनर ममता कुमारी, स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य पवन कुमार, श्याम ठाकुर, सुनील जसवाल और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें