बिलासपुर। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 9वें राष्ट्र गौरव अवाॅर्ड-2026 का आयोजन 23 अगस्त को भाषा एवं संस्कृति विभाग परिसर बिलासपुर में किया जाएगा। समारोह में साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा सेवा, समाज सेवा, पत्रकारिता, कला एवं संस्कृति, खेल, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास, मानवाधिकार और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था की प्रदेश अध्यक्ष ललिता कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र बच्चन, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. भरत सिंह सहित देश के विभिन्न राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी विशेष रूप से भाग लेंगे। इसके अलावा जिला भाषा अधिकारी तथा पूर्व विधायक रणधीर शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संवाद