फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़गांव में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायत दिवस

Sun, 24 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं(बिलासपुर)।
विज्ञापन
जिला की एक पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला स्तरीय राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस रविवार ग्राम पंचायत बड़गांव में धूमधाम से मनाया गया। इसमें एडीएम बिलासपुर डॉ. चांद प्रकाश शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी दिन 73वां संविधान संशोधन लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि यह पंचायतों के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। इसके तहत गांवों के विकास के लिए गांव के लोगों को एकजुट होने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि इस साल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का यह कार्यक्रम 21 अप्रैल से ग्राम पंचायत बेहना ब्राह्मणा से आरंभ किया गया था और ग्राम पंचायत बड़गांव में इसका समापन समारोह किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब केंद्र की मोदी सरकार ने योजनाओं का लाभ देश के हर गांव के किसानों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनमानस को लाभ पहुंचाने के लिए अन्नदाता सुखी भव, सर्वे भवंतु सुखिन, सुशासन, सक्षम भारत, सर्वे संतु निरामया:, स्वच्छ भारत, धरती की धरोहर, मेक इन इंडिया जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं से जहां देश दुनिया के मानचित्र पर सशक्त हो रहा है वहीं यह कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है।

इस मौके पर भारत सरकार के सचिव आनंद हरि अग्रवाल बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। ग्रामीणों को एसएमएस कृषि डॉ. रवि शर्मा, कृषि विकास अधिकारी बृजेश चंदेल, खंड विकास अधिकारी झंडूता प्रकाश चंद, पंचायत समिति अध्यक्ष प्रोमिला देवी, स्थानीय पंचायत प्रधान पंचायती राज प्रणाली, कृषि, पशु पालन, स्वास्थ्य और जल संकट पर गहन चिंता जताते हुए जल संरक्षण, प्रधानमंत्री जन-धन और जीवन ज्योति योजना सहित बैंकिंग की जानकारी दी।

इस मौके पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष मनोज कुमार पराशर, बड़गांव बीडीसी सदस्य चिरंजी लाल, बरठीं बीडीसी सदस्य अजय ठाकुर, कनिष्ट अभियंता वीरेंद्र चड्ढा, खंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन रमेश चंद, उपप्रधान रमेश चंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात भी लोगों ने रेडियो पर सुनी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें