फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर, घुमारवीं, झंडूता में राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्व मुकदमेबाजी और लंबित मामलों की सुनवाई की जाएगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीनियर सिविल जज मनीषा गोयल ने बताया कि जिले के विभिन्न न्यायालय परिसरों में 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता न्यायालय परिसर में किया जाएगा। लोक अदालत में पूर्व मुकदमेबाजी और लंबित मामलों की सुनवाई की जाएगी। विशेष रूप से बैंक से संबंधित मुकदमे, श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल और वैवाहिक विवादों के मामले लिए जाएंगे। जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी में से मामले लंबित हैं, वे अपने मामले को लोक अदालत में रखवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी इच्छुक व्यक्ति का उपरोक्त श्रेणी में कोई मामला न्यायालय में विचाराधीन नहीं है तो वह भी अपना अन्य कोई मामला लोक अदालत में लगाकर आपसी समझौते पर आधारित निर्णय प्राप्त कर सकता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की मुफ्त कानूनी सहायता या सलाह के लिए प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 15100, 01978-221452 और 01978-254080 पर संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर की ईमेल आईडी पर भेज सकता है। मोटर व्हीकल चालान के मामलों को ऑनलाइन के माध्यम से और न्यायालय में आकर लोक अदालत से पूर्व भी निपटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें