फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की मांग को लेकर दो घंटे एनएच पर चक्का जाम

Fri, 26 Aug 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बस की मांग को लेकर बैरी में चक्का जाम कर रहे छात्रों और पुलिस में जमकर हंगामा हुआ। बस की मांग को लेकर गुस्साएं छात्रों ने 2 घंटे एनएच जाम रखा। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों के साथ भी नोकझोंक हुई। इस दौरान महिला आरक्षी ने एक छात्रा की पिटाई कर डाली। छात्रा ने इस संबंध में एसडीएम को शिकायत की। एसडीएम ने पुलिस को छात्रा का मेडिकल करवाने के आदेश दिए है। छात्रा को मेडिकल के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत धार टटोह, पंजगाईं और बैरी रजादियां के तहत लगभग 15 गांव के बच्चों को कॉलेज जाने के लिए सही समय पर कोई बस न मिलने के कारण परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है। धार-टटोह पंचायत के लोगों ने कई बार इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग से बस सेवा शुरू करवाने की मांग की। लेकिन, लोगों की मांग को अनसुना कर दिया गया।

हालत यह है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बिलासपुर से द्रोवड़ तक एक ही बस चलती है जोकि पिछले 12 वर्षों से इस रूट पर चल रही है। बस में ओवरलोडिंग के बाद भी छात्रों को बस में जगह नहीं मिल पा रही है। एक बस में 80 से 100 के लगभग छात्र मजबूरी में रोजाना सफर करते हैं। इस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। छात्रों के चक्का जाम करने के बाद एसडीएम बिलासपुर हरीश गज्जू और आरएम मौके पर पहुंचे और छात्रों को लिखित रूप में आश्वस्त किया कि एक माह के भीतर छात्रों के लिए नई बस की सुविधा दी जाएगी। धार- टटोह पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने बताया कि यह बस पहले द्रोवड़, डीब, हवाणी, टटोह, धार और कनौण के रूट पर चलती थी। लेकिन, विभाग ने दूरदराज के क्षेत्रों की खानापूर्ति के लिए इसका रूट जिला सोलन के कंद्र तक कर दिया। यात्री तो बढ़ गए लेकिन एक बस कम पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें