फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मलारी में शुरू हुआ राष्ट्रीय हैंडबाल टीम का प्रशिक्षण शिविर

Mon, 16 Dec 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-26 दिसंबर से केरल में होगी चैंपियनशिप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए झंडूता के मलारी में प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी संजीव मल्होत्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए हैंडबाल कोच चंदन ठाकुर ने बताया कि 53वीं राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 29 दिसंबर तक केरल में हो रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह खिलाड़ी पहले भी बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संजीव मल्होत्रा ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए लिए और अन्य स्थानीय लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश की यह टीम इस बार भी प्रदेश के लिए मेडल विजेता बनेगी। इस मौके पर गंडीर स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर, उप प्रधानाचार्य राम स्वरूप, सेवानिवृत कैप्टन राजेश मेहता, देशराज, सुरेंद्र सिंह, डीपीई हरीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें