फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीएवी बरमाणा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बिंदुओं पर हुई चर्चा

Sat, 08 Feb 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल (एसीसी) बरमाणा में आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता व अ
विज्ञापन
- शिक्षकों को नवीन शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं से कराया अवगत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एसीसी बरमाणा में सीबीएसई के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक कार्यशाला हुई, जिसका उय्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाना और शिक्षण पद्धतियों में सुधार करना था।
विज्ञापन

कार्यशाला के आरंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने विषय विशेषज्ञ कैंब्रिज पब्लिक स्कूल कुल्लू की प्रधानाचार्य रैना वर्मा और संस्कार पब्लिक स्कूल ढलवान मंडी की प्रधानाचार्य निधि गुप्ता का स्वागत पुष्पगुच्छ के साथ किया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अन्य विद्यालय से आए शिक्षकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य बिंदुओं, जैसे समग्र और बहुआयामी शिक्षा, मातृभाषा में शिक्षण, कौशल विकास, आकलन प्रणाली में सुधार आदि पर विस्तृत चर्चा की। विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न गतिविधियों कक्षा प्रश्नोत्तरी, अभिनय, अभिव्यक्ति और अनुभव अभिव्यक्ति आदि विषय को प्रभावशाली बनाने के सुझाव दिए। साथ ही कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को एनईपी के अनुरूप नई शिक्षण तकनीकों और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर केंद्रित गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सीबीएसई की नई मूल्यांकन प्रणाली पर भी चर्चा हुई, जिससे छात्रों के सीखने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। अंत में प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने सभी को प्रेरित करते हुए समझाया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षकों और छात्रों के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करती है। हमें इस बदलाव को अपनाकर शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें