- बरमाणा में शुरू हुई दो दिवसीय कहलूर वॉलीबाल प्रतियोगिता
- नशे से दूर रखने में खेलें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं: हरीश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चेतना संस्था की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र की दो दिवसीय कहलूर वॉलीबाल प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। बरमाणा में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने किया।
प्रतियोगिता में सदर विधानसभा क्षेत्र की कुल 22 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में जबली वॉरियर, नैहर, कैंचीमोड़, बरमाणा, पंजगाईं, जमथल-बी और लघट सीनियर क्लब ने जीत हासिल करके विजय अभियान शुरू किया। प्रतियोगिता के खिताब के लिए फाइनल मुकाबला 16 फरवरी को कंदरौर में होगा, जिसमें जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों की विजेता टीमें भाग लेंगी। उद्घाटन समारोह में विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपत्ति है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस उद्देश्य से उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की है। ग्रामीण इलाकों में
प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कहलूर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन एक सकारात्मक पहल है। हरीश नड्डा ने कहा कि मौजूदा परिवेश में बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें नशे से दूर रखने में खेलें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी के मद्देनजर चेतना संस्था समय-समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है। युवा देश का भविष्य हैं। आने वाले समय में देश की बागडोर उन्हीं को संभालनी है। युवाओं को चाहिए कि वे नशे व अन्य बुरी आदतों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा देश के विकास और उत्थान में लगाएं। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। लिहाजा खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर एसीसी प्लांट हेड संदीप सीरा, सीएसआर हेड हितेंद्र कपूर, चेतना संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
बिलासपुर के बरमाणा में आयोजित दो दिवसीय कहलूर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड