फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने पारंपरिक लोक गाथाओं पर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
बिलासपुर के राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में कहलूर लोकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने जिलावासियों को राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले और केहलूर लोकोत्सव की बधाई दी। केहलूर लोकोत्सव में जिले के लगभग 900 स्थानीय कलाकार भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने उपायुक्त और उनकी धर्मपत्नी झुंपा जम्वाल को सम्मानित किया। लोकोत्सव में प्रथम दिन स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा, वहीं लोकनृत्य से स्थानीय प्राचीन लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया। लोक कलाकारों ने पारंपरिक लोक गाथाओं और गुग्गा गाथा को प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कहा कि प्राचीन लोक सांस्कृतिक को संजोए रखने के लिए लोक कलाकार अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। कलाकार प्राचीन लोक सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए एक सेतु के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष कोरोना काल के कारण राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का आयोजन नहीं किया गया था। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मेले में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करें। मेला में आने वाले सभी लोग मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें