फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंटा गाड़कर और बैल पूजन से नलवाड़ी मेले का आगाज

विज्ञापन
बिलासपुर नलवाड़ी मेले के शुभारंभ के दौरान खूंटे की पूजा करते उपायुक्त बिलासपुर ब एसपी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर का राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का बुधवार को आगाज हुआ। सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन के चलते मेले का शुभारंभ करने खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग नहीं पहुंचे। लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा भी नहीं निकाली गई। मेले का शुभारंभ उपायुक्त रोहित जम्वाल ने किया। उपायुक्त ने मेला ग्राउंड में बैल पूजन और खूंटा गाड़कर मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ एसपी दिवाकर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11 बजे उपायुक्त राहित जम्वाल श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना और बैल पूजन किया। सांसद रामस्वरूप के निधन के कारण शोभायात्रा नहीं निकाली गई। श्री लक्ष्मी नारायण में पूजा-अर्चना करने के बाद ऐतिहासिक लुहणू मैदान के मेला स्थल पर उपायुक्त ने खूंटा गाड़कर और बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। मेले के शुभारंभ पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी संशय बना हुआ है। उपायुक्त, एसपी और अन्य अधिकारियों ने मेला मैदान का निरीक्षण किया।
उपायुक्त रोहित जम्वाल ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है। उपायुक्त ने कहा कि मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर सरकार ने कोई आदेश नहीं दिए हैं। वहीं नलवाड़ी मेले में बाहरी राज्यों से व्यापारियों के न आने से मेला स्थल सुनसान पड़ा हुआ है। मेले को लेकर जनता में ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। कोरोना के चलते नलवाड़ी मेले की रौनक फीकी पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें