बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा के गांव बरमाणा के लोगों ने बीपीएल सूची में हुई धांधलियों को लेकर सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जांच करवाने की मांग की है। इस दौरान राइट फाउंडेशन बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष अनिल कश्यप भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बरमाणा पंचायत में बीपीएल सूची में धांधलियां हुई हैं। गरीब लोगों को बीपीएल सूची से बाहर निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक महिला जो 18 लाख संपत्ति की मालकिन है उसको बीपीएल सूची में डाल दिया गया है, जो नियमों के विरुद्ध है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि बीपीएल सूची की जांच करवाई जाए।