फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलवाड़ी मेला : सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति के लिए ऑडिशन 11 से

Sun, 02 Mar 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-मेले में होगी शास्त्रीय, उपशास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता
विज्ञापन

-17 से 23 मार्च तक होगा राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन 11, 12 और 14 मार्च को होंगे। यह ऑडिशन किसान भवन में लिए जाएंगे। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 17 से 23 मार्च तक चलेगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने दी।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए अच्छे कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है। ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 11 मार्च को झंडूता और श्री नयना देवी जी उपमंडल स्तर के कलाकारों को ऑडिशन देना होगा। 12 मार्च को सदर और घुमारवीं उपमंडल के कलाकार ऑडिशन दे सकेंगे। जिले के प्रतिभागी जिन्होंने मेले में योगा, कराटे, बॉलीवुड डांस और वेस्टर्न डांस प्रस्तुत करना है उन कलाकारों का ऑडिशन 11 और 12 मार्च को ही लिया जाएगा। ऑडिशन के दिन कलाकार मौके पर ही आवेदन पत्र दे सकते हैं। चयन प्रक्रिया में आने वाले कलाकारों को यात्रा भत्ता और मानदेय या पारिश्रमिक देय नहीं होगा। जिन कलाकारों ने आकाशवाणी और दूरदर्शन से मान्यता प्राप्त की है और अंतरराष्ट्रीय, राज्यस्तरीय मेलों में प्राइम टाइम, स्टार नाइट में प्रस्तुति दी है उनका ऑडिशन नहीं लिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

शास्त्रीय व उपशास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के लिए 14 मार्च को ऑडिशन

नलवाड़ी मेले के दौरान प्रशासन की ओर से भारतीय शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। डॉ. निधि ने कहा कि जिले में भारतीय शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की एंट्री-एग्जिट, अभिनय पक्ष, लय-ताल की समझ आदि पहलुओं पर मूल्यांकन किया जाएगा। 14 मार्च को किसान भवन में ऑडिशन होंगे। जिसमें बिलासपुर सहित सभी जिलों के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया जा रहा है। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को नलवाड़ी मेले की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा, जबकि पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें