फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डबल लेन होगा नलवाड़-घ्याणा पुल, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राक्कलन बनाने में जुटा लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

- सिंगल लेन पुल होने से हर रोज हो रहे हादसे

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। ब्रह्मपुखर-कंदरौर सड़क मार्ग पर स्थित नलवाड़ और घ्याणा पुल को डबल लेन करने की कवायद शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग इसके लिए प्राक्कलन बनाने में जुट गया है।
करीब दो साल से उपेक्षा का शिकार रहे ब्रह्मपुखर-कंदरौर सड़क के करीब 7.5 किलोमीटर पैच का मरम्मत कार्य पिछले दो साल से अटका पड़ा था। लगातार लोग इस सड़क की मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं। इस पैच की हालत इतनी खराब है कि आए दिन हादसे होते रहते हैं। साथ ही खस्ताहाल सड़क से वाहनों को नुकसान पहुंचता है। इस सड़क के मुद्दे को विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा में उठाया था। इसके बाद यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन आ गई। इस सड़क के लिए एनएचएआई ने 5.06 करोड़ रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को स्वीकृत कर दी है। इसका अगले कुछ दिनों में टेंडर भी खुल जाएगा। अब इस सड़क की दशा सुधारने की उम्मीद जगी है। सड़क पर घ्याणा और नलवाड़ गांव के पास का सिंगल लेन पुल है, जबकि इस सड़क से अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के सैकड़ों ट्रक और शिमला-मनाली के लिए पर्यटक हजारों की संख्या में जाते हैं। इस कारण इन पुलों को डबल लेन किए जाने की मांग भी यहां के लोग कर रहे थे। पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य से इस मांग को उठाया। मंत्री के आदेश पर लोक निर्माण विभाग इन पुलों को डबल लेन करने के प्राक्कलन बनाने में जुट गया है। इन पुलों के डबल लेन होने और ब्रह्मपुखर से घ्याणा के बीच तीखे मोड़ कटने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को सहूलियत होगी और दुर्घटना का भय भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के तहत इस सड़क की मरम्मत का टेंडर अगले कुछ दिनों में खुल जाएगा। इसके बाद इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी। लोक निर्माण मंत्री के आदेश पर दो पुलों को डबल लेन करने का प्राक्कलन बना कर भेजा जाएगा, ताकि इनके लिए बजट स्वीकृत हो सके।

रंजन गुप्ता, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें