ग्राम पंचायत नघ्यार में वीरवार को कुल देवी मंदिर कालका माता में गणेश और राधा-कृष्ण की भव्य मूर्तियों की स्थापना समारोह आयोजित किया गया।
इसमें मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने राजेश पटियाल द्वारा स्थापित की गई मूर्तियों का उद्घाटन करने के बाद हवन में पूर्ण आहुति डाली।
इस दौरान विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुशील कुमार, उपप्रधान राजेश कुमार, केवल शर्मा, रमाशंकर, पंडित सुशील शर्मा, देवराज शर्मा, देशराज शर्मा, चमन लाल, वेद प्रकाश, महेंद्र शर्मा, प्रीतम सिंह पटियाल और प्रेम सिंह पटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।