फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नड्डा विजयपुर में अपनों के साथ मनाएंगे दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दीप मिलन कार्यक्रम कल, आज देर रात पहुंचेंगे विजयपुर, नौ को दिल्ली लौटेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा इस बार दिवाली अपने गृह क्षेत्र विजयपुर में मनाएंगे। दीपावली के उपलक्ष्य में सात नवंबर को उनके विजयपुर स्थित आवास पर दीप मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वे क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और मेहमानों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करेंगे।
विज्ञापन

नड्डा शुक्रवार देर रात विजयपुर पहुंचेंगे। शनिवार सुबह से ही उनके आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वह सभी से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं देंगे और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाएंगे। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने बताया कि सात नवंबर को विजयपुर में दीप मिलन कार्यक्रम रखा गया है। केंद्रीय मंत्री दिनभर लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और उनसे मिलने पहुंचने वाले मेहमानों के साथ समय बिताएंगे। आठ नवंबर को दीपावली के दिन भी विजयपुर में लोगों के साथ शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद नौ नवंबर को जगत प्रकाश नड्डा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें