फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नगर परिषद बिलासपुर ने शुरू किया घर-घर स्वच्छता सर्वेक्षण

Thu, 12 Feb 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत 2025-26 में हर घर पहुंचेगा अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत शहर के सभी वार्डों में घर-घर स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान शुरू किया है। यह विशेष जागरूकता कार्यक्रम नगर परिषद के परिसर में हुआ, जिसमें वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी विशेष तौर पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने बताया कि नगर विकास विभाग के निर्देशानुसार सभी वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाएगा। यह सर्वेक्षण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। सर्वेक्षण में हर घर का निरीक्षण, नागरिकों को स्वच्छता एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करना और ऑनलाइन फीडबैक लेना शामिल होगा। इस प्रक्रिया से नागरिक अपनी शिकायतें सीधे नगर परिषद तक पहुंचा सकेंगे और उनका समाधान समय पर किया जाएगा। इस मौके पर सीईओ सुनीता कुमारी और मुनीष कुमार उपस्थित रहे। सुनीता कुमारी ने बताया कि वार्ड एक में प्रोमिला कुमारी, माया देवी, वार्ड दो में तनुजा शर्मा, बीना कुमारी, वार्ड तीन में पूजा तामटा, वार्ड नंबर चार में डिंपल, वार्ड नंबर पांच में वीना देवी, संतोष कुमारी, वार्ड नंबर छह से नीरू शर्मा, दीक्ष, सात से रजिया, तमन्ना, आठ से सरला देवी, कोमल, नौ से विमला, सावित्री, 10 से चम्पा, सुलेखा, 11 से ज्योति और सरस्वती उपस्थित रहीं। नगर परिषद बिलासपुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण में पूर्ण सहयोग दें और अपने घरों की स्वच्छता के साथ-साथ एप का सही उपयोग सुनिश्चित करें। नगर परिषद का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से शहर को और अधिक स्वच्छ, स्वस्थ और नागरिक सुविधाओं के अनुरूप बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें