फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद बिलासपुर चुनाव 202 6: मतदान केंद्र अधिसूचित, वार्ड वार सूची जारी

Thu, 23 Apr 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम बिलासपुर सदर ने जारी की अधिसूचना, 11 वार्डों के लिए तय हुए मतदान केंद्र
विज्ञापन

वार्ड एक निहाल के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या बिलासपुर


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए मतदान प्रक्रिया की तैयारियों के तहत विभिन्न वार्डों में मतदान केंद्रों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बिलासपुर सदर द्वारा यह सूची जारी की गई है।
वार्ड एक निहाल के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या बिलासपुर, वार्ड दो स्टेडियम के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, वार्ड तीन रौड़ा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा, वार्ड चार गुरुद्वारा के लिए एमसी रेस्ट हाउस बिलासपुर को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसी क्रम में वार्ड पांच मुख्य बाजार के लिए किसान भवन बिलासपुर, वार्ड छह कोसरियां के लिए डिग्री कॉलेज बिलासपुर, वार्ड सात चंगर के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला चंगर तथा वार्ड आठ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला डियारा को मतदान केंद्र घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वार्ड नौ टाउन हॉल के लिए नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर, वार्ड दस धोलरा के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय डियारा, वार्ड ग्यारह लखनपुर के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला लखनपुर को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर के कम्युनिटी हॉल को मतगणना केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया है, जबकि नगर परिषद के रैन बसेरा के कमरा नंबर-एक को स्ट्रांग रूम के तौर पर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें