फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुन्हाणी पुल के पास पेट्रोल पंप से बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने तलाई थाने में दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत सुन्हाणी में सुन्हाणी पुल के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस थाना तलाई में दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

बरड़ निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सुन्हाणी पुल से आगे सड़क बंद होने के कारण वह शनिवार शाम अपनी बाइक पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर घर चला गया था। रविवार सुबह जब वह काम पर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचा तो बाइक वहां नहीं मिली। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब तीन बजे एक अज्ञात युवक बाइक चोरी कर उसे घुमारवीं की ओर ले जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद राजेश कुमार ने तत्काल पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाई और बाइक बरामद करने के साथ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें