औहर स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बेटियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औहर में जिला स्तरीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और खंडों से करीब 700 छात्राएं भाग ले रही हैं।
खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। कबड्डी में जुखाला खंड विजेता और स्वारघाट खंड उपविजेता रहा। बैडमिंटन में स्वारघाट खंड विजेता और घुमारवीं खंड उपविजेता रहा। फुटबॉल में मोरसिंघी स्कूल विजेता और छकोह स्कूल उपविजेता रहा। हॉकी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सह-शिक्षा बिलासपुर विजेता और छकोह स्कूल उपविजेता रहा। हैंडबॉल में मोरसिंघी स्कूल विजेता और दधोल स्कूल उपविजेता रहा। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।