स्वारघाट में आयोजित बाल विज्ञान प्रतियोगिता में उपस्थित बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन घुमारवीं के सौजन्य से मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट में मंगलवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञान मेले में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र कुमार, ऊषा शर्मा और सुखविंद्र कौर ने बच्चों को साइंस मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में आयोजित हुए विज्ञान मेले में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस मौके पर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। विज्ञान मेले में मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट की छठीं, सातवीं और आठवीं कक्षा के नन्हे वैज्ञानिकों ने कुल 20 मॉडल प्रस्तुत किए।
इनमें मुख्य आकर्षण चुंबकीय ट्रेन रहा। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की टीम ने बच्चों के सभी मॉडलों की काफी प्रशंसा की। मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने चुंबकीय ट्रेन, इलेक्ट्रिकल ट्रेन, चंद्रमा की कलाएं, फेफेड़ों के मॉडल, बहु प्रतिबिंबदर्शी, पंछी पिंजरे में, सीरियल सर्किट और पैर्लेल सर्किट सहित चुंबकीय पतंग आदि प्रमुख मॉडल प्रदर्शित किए।
इस अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राम आसरा ठाकुर और समस्त स्कूल स्टाफ सहित बच्चों के अभिभावकों भी उपस्थित रहे।