फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मेलों से बढ़ता विद्यार्थियों का मनोबल : संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
-रघुनाथपुरा स्कूल में बाल विज्ञान सम्मेलन शुरू, 400 विद्यार्थी ले रहे भाग
विज्ञापन

-विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल कराई जाएंगी स्पर्धाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में दो दिवसीय खंड स्तरीय 32वां बाल विज्ञान सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हुआ। सम्मेलन में शिक्षा खंड सदर के करीब 400 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिताएं जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में कराई जाएंगी। सम्मेलन का शुभारंभ हिमाचल पथ परिवहन निगम की क्रय कमेटी के नामित निदेशक संदीप सांख्यान ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के विज्ञान मेलों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उनमें नई इनोवेशन के लिए प्रेरणा मिलती है। बिलासपुर में धीरे-धीरे विज्ञान और तकनीक का केंद्र बनता जा रहा है। फोरलेन, रेलवे लाइन में ब्रिज, सुरंगों की तकनीक भी आधुनिक विज्ञान और तकनीक की सिविल इंजीनियरिंग का अनूठा संगम है। आज प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्स, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, प्रदेश सरकार के विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय और अच्छे स्कूल हैं तो ऐसे में विद्यार्थियों को इनका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर रघुनाथपुरा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कैंथ, चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के सदर ब्लॉक के समन्वयक सुमन कुमार चड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें