फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निर्विरोध चुने गए डसको पडयालग के निदेशक सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- 17 से में 10 ने वापस लिया नाम, अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंड घुमारवीं के तहत दी दधोल कृषि सेवा सहकारी समिति (डसको) पडयालग के निदेशक मंडल चुनावों में सभी सात सदस्य निर्विरोध चुने गए। अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन

सभा सचिव हेमराज निखिल ने बताया कि डसको के तहत चार पंचायतें हैं। इसमें सभा के 2503 सदस्य हैं। सभा के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी होने के चलते सात वार्ड से 17 सदस्यों ने निदेशक मंडल सदस्य के लिए नामांकन भरा था। 18 तारीख को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। इसमें 10 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया और हर वार्ड से निर्विरोध निदेशक चुन लिए गए हैं। वार्ड नंबर-1 छंदोह से रीना देवी, वार्ड नंबर-2 दधोल कलां से पवन कुमार गौतम, वार्ड नंबर-3 पडयालग से परमजीत, वार्ड नंबर-4 लडयानी से जगदीश शर्मा, वार्ड नंबर-5 लेठवीं से शंकर राम कौशल, वार्ड नंबर-6 भटेड़ से रंजना देवी और वार्ड नंबर-7 जरोड़ा से जोरावर सिंह पटियाल चुने गए हैं। सचिव हेमराज निखिल ने चुने हुए सभी सदस्य को बधाई दी है। शांतिपूर्ण ढंग से निदेशक मंडल सदस्य चुने जाने के लिए उन्होंने मतदान टीम और चुनाव अधिकारी विजय कुमार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें