फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मनरेगा तकनीकी सहायकों ने जिला परिषद से वेतन की मांग की तेज

Sat, 25 Oct 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद की तकनीकी विंग में कुल 1081 तकनीकी सहायकों के पद स्वीकृत
विज्ञापन

661 सहायकों को मिल रहे हैं जिला परिषद से वेतन और लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। जिला परिषद के मनरेगा मद के अंतर्गत कार्यरत तकनीकी सहायकों ने छठे वेतनमान, महंगाई भत्ता और वार्षिक वेतन वृद्धि न मिलने को लेकर गहरा रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि समान कार्य करने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

तकनीकी सहायक संघ, घुमारवीं ब्लॉक के अध्यक्ष सुभाष ने बताया कि प्रदेश में जिला परिषद की तकनीकी विंग में कुल 1081 तकनीकी सहायकों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से केवल 661 सहायकों को जिला परिषद से वेतन और लाभ मिल रहे हैं, जबकि लगभग 400 सहायकों को मनरेगा मद से वेतन दिया जा रहा है। इसके कारण वे जिला परिषद के अन्य कर्मचारियों के समान सुविधाओं से वंचित हैं। सरकार और मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सभी तकनीकी सहायकों को जिला परिषद से वेतन दिया जाए, ताकि उन्हें समान सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि यह मांग पूरी तरह न्यायोचित है और इसे अनदेखा करना कर्मचारियों के मनोबल पर असर डाल रहा है। चेताया कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि वे समान वेतन और भत्ते मिलने तक अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें