-पिछले साल अंडर-19 स्कूली राष्ट्रीय खेलों में महिला हैंडबॉल टीम ने हासिल किया था स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं विधायक राजेश धर्माणी ने मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की 10 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पिछले साल दिल्ली में हुई अंडर-19 स्कूली राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस टीम में मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
घुमारवीं में शुरू हुई जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। विधायक राजेश धर्माणी ने नर्सरी की खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी संचालिका और कोच स्नेहलता भी मौजूद रहीं। स्नेहलता ने बताया कि इस टीम की कप्तान भी नर्सरी की खिलाड़ी जस्सी रहीं। जस्सी के शानदार नेतृत्व में टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस टीम में जस्सी के अलावा संजना, कनिका, पायल, कृतिका, कृषटी और अंजली शामिल रहीं। नर्सरी की यह सभी खिलाड़ी खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल हैं। इस अवसर पर प्रवेश राणा, एडीपीओ राज कुमार राणा, भारतभूषण चब्बा, पवन कुमार, चंदन ठाकुर और जगदीश ठाकुर मौजूद रहे।