फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के विकासात्मक कार्य पर खर्च होंगे 88 लाख

Wed, 02 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
कॉलेज के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक बंबर ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 88 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें कुछ विकास कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं और शेष कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे। यह बात बिलासपुर कॉलेज के औचक निरीक्षण के दौरान सदर विधायक बंबर ठाकुर ने कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों से कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  बिलासपुर कॉलेज के खस्ताहाल पड़े खेल मैदान और छात्रा छात्रावास भवन की मरम्मत के लिए 25 लाख का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष छात्रावास की छात्राएं उन्हें हॉस्टल की खस्ताहालत को लेकर मिली थी। बंबर ठाकुर ने कहा कि छात्रावास की मरम्मत के लिए 13 लाख 40 हजार का प्रावधान कर दिया गया है।

इसके साथ ही छात्रावास भवन में बिजली की नई वायरिंग के लिए भी 4 लाख 20 हजार की राशि मंजूर करवा दी गई है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज के हॉकी मैदान की दुर्दशा भी बेहद दयनीय है। इसका कारण कॉलेज मैदान के चारों ओर चारदीवारी का न होना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैदान की चारदीवारी के लिए 7 लाख का प्रावधान किया गया है। काम जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। कुछ माह पहले ही उन्होंने कॉलेज में बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया था।

इसके लिए उन्होंने 32 लाख 40 हजार का बजट मंजूर करवाया था। इसका 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा बहुउद्देशीय भवन में बिजली की व्यवस्था के लिए 4 लाख 64 हजार का प्रावधान कर अलग से किया गया है। इस बहुउद्देशीय भवन के हॉल में एक साथ 500 विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा होगी। भवन के फर्नीचर के लिए 10 लाख की अतिरिक्त राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें