फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंत्री ने बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आपदा के आकलन में तेजी लाने और मदद सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- प्रदेश के लोगों का दर्द मेरा अपना दर्द है : अनुराग ठाकुर
- दधोल, बिलासपुर, घुमारवीं और स्वारघाट का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चार दिवसीय हिमाचल दौरे के चौथे दिन बिलासपुर में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने दधोल, बिलासपुर, घुमारवीं और स्वारघाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा के आकलन में तेजी लाने और जल्द मदद सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोगों का दर्द मेरा अपना दर्द है और मेरी पूरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ हैं। विभिन्न विभागों को जरूरी दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं। अधिकारियों को लोगों को त्वरित राहत देने के लिए प्राथमिकता पर कार्य करने को कहा गया है। यदि किसी के भी घर को खतरा पैदा हो रहा है और सुरक्षा दीवार लगाने की जरूरत है तो उसके लिए भी पैसे दिए जा रहे हैं। लोगों के निजी नुकसान के आकलन के लिए पटवारी को स्पष्ट निर्देश हैं, ताकि वह जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट दें और जिला अधिकारी के तरफ से पीड़ितों को पैसे मिल सके। जहां बड़े नुकसान हुए हैं और जहां ज्यादा पैसे की जरूरत है उसके लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 13 टीमें तैनात कर रखी हैं। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा की इस घड़ी में 400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की धनराशि मंजूर कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई सभी सड़काें के नुकसान की पूर्ति के लिए पैसे भी भारत सरकार देगी। इसके अलावा वायु सेना के 2 हेलीकॉप्टर लगातार लोगों को आपदा से बचा रहे हैं। केंद्र की ओर से जरूरी मदद में कोई कोताही नहीं बरती जाती है। राज्य सरकार के नुकसान आकलन की रिपोर्ट भेजे जाने के बाद तुरंत और सहायता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें