फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रसूति के लिए अस्पताल लाई गई विवाहिता के पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-व्यक्ति पर आरोप नाबालिग से शादी कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला अस्पताल में प्रसूति के लिए लाई गई साढ़े 18 साल की गर्भवती विवाहिता के पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने नाबालिग प्रवासी लड़की से बहला-फुसला कर शादी की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक विवाहिता को शनिवार को जिला अस्पताल लाया गया। विवाहिता से उसकी उम्र पूछी गई तो वह साढ़े 18 साल की निकली। चिकित्सक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला थाने से एक दल अस्पताल पहुंचा। महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह बिहार निवासी है। पिछले साल उसकी शादी उपमंडल झंडूता के एक व्यक्ति के साथ हुई। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें