फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंत्री राजेश धर्माणी ने परिवार सहित श्री नयनादेवी जी में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित करना ही मन की इच्छा : धर्माणी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने परिवार सहित शीश नवाया। उन्होंने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। पुजारी प्रदीप शर्मा ने विधिवत रूप से उनसे पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन

मंदिर न्यास की ओर से मंत्री और उनके परिजनों को माता जी का प्रसाद और तस्वीर भी भेंट की गई। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि जब भी कोई नया कार्यभार मिलता है तो वह माता के दरबार में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। लोगों की सुविधा के लिए कार्य और अपने जिले के क्षेत्र के विकास के लिए नए आयाम स्थापित कर सकूं, यही उनकी मन की इच्छा है और माता रानी के आशीर्वाद से वह पूरी होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष दिशा शर्मा, पार्षद प्रवेश शर्मा, पार्षद हरीश शर्मा और पुजारी अमन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें