फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डंगार में बिना पंजीकरण सामान बेच रहे प्रवासी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचा आबकारी विभाग
विज्ञापन

लोगों के बिल मांगने पर बहस करने पर उतारू हो गए थे प्रवासी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी/घुमारवीं(बिलासपुर)। उप-तहसील भराड़ी के अंतर्गत डंगार कस्बे में मंगलवार को बिना पंजीकरण सामान बेच रहे प्रवासी लोगों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और दुकानदार भी इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि कुछ प्रवासी गद्दों से भरी जीप लेकर डंगार चौक पहुंचे। जब ग्रामीणों और दुकानदारों ने उनसे पंजीकरण और बिल की मांग की तो वे बहस पर उतर आए। इस पर दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रवासी लोगों के पास न तो कोई पंजीकरण था और न ही संबंधित थाना क्षेत्र से अनुमति। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अजय, कमल, काकू, मनोज और अरुण ने बताया कि प्रवासी लोग गांव-गांव घूमकर अलग-अलग सामान बेचते हैं, लेकिन इनके पास न पंजीकरण होता है और न बिक्री का कोई बिल। ये लोग हल्का सामान ऊंचे दामों पर बेचकर भोले-भाले ग्रामीणों को ठगते हैं। कुछ प्रवासी दिनदहाड़े घरों की रेकी भी करते हैं और बाद में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। हाल ही में इसी कस्बे में प्रवासी लोगों द्वारा आभूषण ठगी का मामला सामने आया था। सोने के आभूषण साफ करने के बहाने दो प्रवासी महिलाओं के गहनों से सोना गायब कर फरार हो गए थे।
डंगार व्यापार मंडल के प्रधान संदीप ने कहा कि बिना पंजीकरण घूम रहे प्रवासी व्यक्तियों को किसी भी सूरत में गांव में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कानून के अनुसार प्रवासी व्यक्तियों का पंजीकरण और सामान के बिल अनिवार्य हैं। बिना बिल व पंजीकरण के सामान बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी विकास ठाकुर ने बताया कि विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रवासी व्यक्तियों से सामान के बिल और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें