फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भूकंप में झुकें, ढकें और पकड़ें ही बचाव का सबसे कारगर तरीका

विज्ञापन
मजारी स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल में भाग लेती हुई छात्राएं। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
विज्ञापन
मजारी स्कूल में बच्चों ने सीखा आपदा के समय खुद को सुरक्षित रखने का तरीका
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय डिजास्टर रिस्क रिडक्शन डे पर स्कूल में की मॉक ड्रिल
तीन लंबे हूटर बजाकर भूकंप जैसी आपदा की स्थिति का दिया संकेत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में विद्यार्थियों ने भूकंप की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण लिया। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित मॉक ड्रिल ने विद्यार्थियों को वास्तविक स्थिति जैसा अनुभव दिया।
अभ्यास के दौरान बच्चों ने भूकंप आने पर घबराने के बजाय ‘झुकें, ढकें और पकड़ें’ की प्रक्रिया अपनाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना सीखा। विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति ने तीन लंबे हूटर बजाकर भूकंप जैसी आपदा का संकेत दिया। हूटर बजते ही सभी विद्यार्थी और अध्यापक तत्काल सतर्क हो गए और तकनीक का पालन करते हुए अपनी-अपनी डेस्क, कुर्सियों और टेबल के नीचे जाकर सिर और शरीर को सुरक्षित करने का अभ्यास किया।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे हूटर की आवाज पर विद्यार्थियों ने अपने सिर पर बैग रखकर कक्षा से बाहर निकलने की प्रक्रिया अपनाई। सभी विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं की निर्धारित दिशा और मार्ग से सुरक्षित तरीके से खुले मैदान में पहुंचे। वहां प्रत्येक कक्षा के अध्यापक ने विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की और यदि कोई बच्चा गायब था, तो उसकी जानकारी तुरंत रेस्क्यू टीम प्रभारी को दी गई।
रेस्क्यू टीम ने सर्च और बचाव अभियान का मॉक अभ्यास किया। इस दौरान घायल विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल टीम को सौंपा गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने विद्यार्थियों से कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता लेकिन तैयारी, प्रशिक्षण और सजगता से उनके दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत घबराने के बजाय सही प्रतिक्रिया देना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय की प्रवक्ता नीलम, अनुराधा, अमिता, डीपीई गुरदीप सिंह, हरप्रीत कौर, रेखा, रेणु शर्मा, सतनाम कौर, प्रमोद, शैली, बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें