फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अध्यापकों को बताई प्रश्न पत्रों का डिजाइन तैयार करने की विधि

Wed, 20 Aug 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित शिक्षकों के शिक्षा में सतत, व्यापक मूल्यांकन प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षक।
विज्ञापन
घुमारवीं में शिक्षकों का शिक्षा में सतत, व्यापक मूल्यांकन प्रशिक्षण हुआ शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा के सौजन्य से घुमारवीं-1, घुमारवीं-2, झंडूता के प्राथमिक शिक्षकों के लिए शिक्षा में सतत और व्यापक मूल्यांकन प्रशिक्षण घुमारवीं में शुरू हुआ। इसमें जिले के 68 शिक्षक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान अध्यापकों को प्रश्न पत्रों का डिजाइन तैयार करने की विधि, लर्निंग आउटकम के आधार पर प्रश्न पत्र का ब्लूप्रिंट तैयार करना और प्राथमिक स्तर पर रचनात्मक एवं गुणात्मक मूल्यांकन के अनुरूप प्रश्न पत्र तैयार करने के तरीके बताए जा रहे हैं। उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण सतत समग्र मूल्यांकन के तहत कैंब्रिज विश्वविद्यालय एवं कन्वोजिनियस के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसमें स्रोत व्यक्ति बुनियादी अध्यापकों के साथ संवाद एवं चर्चा कर रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करें। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत मूल्यांकन प्रक्रिया के ढांचे में किए जाने वाले परिवर्तनों से अवगत करवाना है। यह प्रशिक्षण पांच चरणों में संपन्न होगा और इसमें लगभग 345 अध्यापक भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें