फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया नशे के खिलाफ संदेश

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
बिलासपुर। मेरा युवा भारत के सहयोग से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में सोमवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, समूह नृत्य, चित्रकला और शॉर्ट फिल्म के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावी प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक किया।
प्रतियोगिताओं में भाषण वर्ग में श्रेया पहले, आंचल दूसरे और मीनाक्षी तीारे स्थान पर रहीं। कविता प्रतियोगिता में तृप्ता पहले, नेहा कुमारी दूसरे और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। समूह नृत्य में सृष्टि एवं टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लोकगीत प्रतियोगिता में साक्षी एवं समूह पहले स्थान पर रहा, जबकि शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में कृतिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण के लिए उनका नशामुक्त, स्वस्थ एवं चरित्रवान होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. प्रजीत, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा विरोधी समिति के संयोजक डॉ. संजीव, महाविद्यालय के प्राध्यापक, मेरा युवा भारत के स्वयंसेवी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत की शपथ ली और स्वयं के साथ परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।
जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें