स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला डडोह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहमनाया गया। कार्यक्रम में नेहा मानव सेवा सोसायटी घुमारवीं के संस्थापक पवन बरूर ने बतौर मुख्यातिथि और निशा गुप्ता शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
शुरुआत दीप प्रज्वलित और सरस्वती वंदना के साथ की गई। प्रधानाचार्य सुमन शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी दी और पाठशाला की विभिन्न गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें हिमाचली नाटी, पंजाबी गिद्दा, सोलो डांस, कविता, नशे पर नाट्य रूपांतरण, नेपाली डांस, देश भक्ति गीत शामिल रहा। मुख्यातिथि मुख्य अतिथि पवन बरूर ने बच्चों को अपने प्रेरणादायक संदेश में नशे से दूर रहना रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मोबाइल का कम प्रयोग और उसका सदुपयोग करें। उन्होंने बच्चों को गर्म मोजे और गर्म टोपी भी बांटी। विशिष्ट अतिथि निशा गुप्ता ने भी स्कूल की गुणवत्ता और बच्चों की खूब सराहना की। शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बलविंदर कौर, दीपांजलि, युवराज सिंह, रजनीश कुमार, मंजीत गौतम, साक्षी, मंजरी गौतम, कृतिका चंदेल, शालिनी, एंजल कपूर, ईशानी शर्मा, सिया चंदेल, नितिन चंदेल, सत्यम कुमार और शाहीबा खान को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान संदीप चंदेल, एसएमसी प्रधान राजीव चंदेल, बंटी कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा, गुरबचन सिंह और रणदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।