बिलासपुर के कंदरौर स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित मुख्यातिथि, अभिभ
स्वामी विवेकानंद मेमोरियल स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर जमाया रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंदरौर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, एकलगान, समूहगान, नृत्य, नाटी, गिद्दा, हरियाणवी डांस, बिलासपुरी फोक डांस, डांडिया, नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य नीना कौशल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों का शैक्षणिक के अलावा अन्य गतिविधियों में भी अव्वल प्रदर्शन रहता है। मुख्यातिथि ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में पांचवें स्थान हासिल करने पर अक्षित शर्मा, छठा स्थान पर रहने वाले दिव्यांशु राणा, सातवें स्थान पर रहने वाले अर्जुन ठाकुर, आठवें स्थान पर रहने वाली पूर्णिमा और 9वें स्थान पर रहने वाले आदित्य शर्मा और तनवीर शर्मा को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर पथ ठाकुर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य मेधावी बच्चों को भी मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।