फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया, सफाई का रखें विशेष ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर ब्लाक मारकंड के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस प्रधानाचार्य अशोक कैंथ की अध्यक्षता में मनाया गया। हेल्थ एजुकेटर ने सभी किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता पर जानकारी देते हुए बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है, यह एक व्यस्त महिला में हार्मोन के कारण होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मासिक धर्म का चक्र हर महीने होता है और यह सभी महिलाओं या किशोरियों में एक जैसा नहीं होता। मेंस्ट्रुएशन में महिला को तीन से सात दिन तक मासिक धर्म रहता है। अगर यह इससे भी अधिक लंबा हो रहा है तो आप डॉक्टर की सलाह लें। सामान्यतः यह चक्र 10 से 14 वर्ष की आयु में शुरू हो जाता है और 44 से 52 वर्ष तक की आयु के बीच में समाप्त हो जाता है। मासिक धर्म हार्मोन में परिवर्तन के कारण होता है। शरीर में हार्मोन रासायनिक संदेशवाहक होते हैं। मासिक धर्म उत्पाद को बहुत लंबे समय तक छोड़ने से बैक्टीरिया के विकास और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, मासिक धर्म उत्पादों को बदलने से पहले और बाद में हमेशा अपने हाथ धोएं। साबुन और पानी से अच्छी तरह धोने से आपको उचित स्वच्छता बनाए रखने और रोगाणुओं के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है। लंबे समय तक पैड का इस्तेमाल न करें। प्यूबिक एरिया साफ-सुथरा रखें। इस्तेमाल किए गए पैड का सुरक्षित रूप से निपटान करें। आराम करें और सोएं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता,पेटिंग, भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया सभी को इनाम वितरित किए। इस अवसर पर पाठशाला का स्टाफ, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कुणाला की सीएचओ आशा वर्कर सीता देवी, विमला, सोनिया तथा जयदेई रही सहित 140 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें