फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बसों के बीच फंसकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर बस अड्डा में दो बसों के बीच फंसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक सरकारी बस को पीछे कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति सरकारी और निजी बस के बीच फंस गया। व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सरकारी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार व्यक्ति बस अड्डा बिलासपुर में अखबार बेचने का काम करता था। शनिवार करीब 3 बजे वह बस अड्डे में खड़ा था। चालक सरकारी बस को पीछे कर रहा था। जैसे ही बस व्यक्ति के पास पहुंची तो बचने के लिए वह वहां खड़ी एक निजी बस में चढ़ने लगा। लेकिन वह दोनों बसों के बीच फंस गया। हादसे के बाद व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की पहचान ब्रह्मदास (59) पुत्र हरिराम निवासी दनोह कोसरियां बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सरकारी बस चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी राजकुमार ने बताया कि सरकारी बस चालक की गलती के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सरकारी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें