फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टे पर अंकुश लगाने के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर विवेक चहल को ज्ञापन सौंपते ग्राम पंचायत बरमाणा के ग्रामीण । संवाद
विज्ञापन
बरमाणा के ग्रामीण बोले, क्षेत्र में खुलेआम हो रहा चिट्टे का कारोबार, पुलिस मूकदर्शक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा पंचायत के ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रहे चिट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर विवेक चहल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि बरमाणा क्षेत्र में खुलेआम चिट्टे का धंधा चल रहा है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
लोगों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बरमाणा में बहुत लोगों का आना-जाना होता है। क्षेत्र आज चिट्टे की चपेट में इतना आ चुका है आज शायद ही कोई ऐसा घर हो जो इससे बचा हो। नशे के सौदागर खुलेआम इसका कारोबार कर रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि यहां चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। बरमाणा पंचायत और आस पास की पंचायत में न जाने कितने ही घरों के चिराग इस नशे की चपेट में आकर बुझ गए हैं। क्षेत्र में हाल ही में नशे के सेवन और अवैध व्यापार की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। यह समस्या न केवल युवा पीढ़ी को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है, बल्कि समाज में अपराध और असुरक्षा की भावना को भी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की वजह से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उनके परिवारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरमाणा पंचायत के उपप्रधान अवदेश भारद्वाज ने बताया कि जब वे बरमाणा थाना से सहायता मांगते हैं तो वहां से जवाब आता है कि उनके पास पुलिस बल की कमी है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार पर पुलिस अंकुश लगाएं। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मुस्कान, बरमाणा युवक मंडल प्रधान देवेंद्र ठाकुर, एसीसी गागल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चैन सिंह सहित महिला मंडल और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें