-परियोजना निदेशक से अधिकारियों से की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एचपी शिवा परियोजना के तहत सोमवार को बिलासपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में परियोजना की आगामी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता एचपी शिवा परियोजना हिमाचल प्रदेश के निदेशक डॉ. देविंदर एस ठाकुर ने की।
बिलासपुर के अधिकारियों ने निदेशक को बिलासपुर में परियोजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों से अवगत कराया। परियोजना के जिला निदेशक डॉ. रमल अंगारिया ने बताया कि यह परियोजना बागवानों को लाभ देने वाली परियोजना है और इससे बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। परियोजना के पहले चरण में बिलासपुर में 120 मीट्रिक टन फलों का उत्पादन हुआ है। प्रदेश में 1200 करोड़ की परियोजना में से 200 करोड़ बिलासपुर में खर्च किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में विभाग ने इन पौधों से 800 मीट्रिक टन फलों के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। जिले में 623 हेक्टेयर पर 550 परिवार बागवानी कर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे हैं। इस दौरान आगामी कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई। इस मौके पर उपनिदेशक उद्यान विभाग माला शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।