फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिकों ने शहर की व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में हुई बैठक, समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलेंगे वरिष्ठ नागरिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं की मासिक बैठक वीरवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान रूप लाल शर्मा ने की। सदस्यों ने शहर और आसपास की जन सुविधाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख रूप से यह मांग रखी गई कि नागरिक अस्पताल घुमारवीं में भर्ती रोगियों के लिए शौचालयों की बेहतर व्यवस्था, साफ-सफाई और गर्म पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पताल में स्थित क्रस्ना लैब में रोगियों व उनके परिजनों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने की भी मांग की गई। सभा ने घुमारवीं सीर खड्ड पुल के पास चौराहे पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए स्थायी तौर पर एक पुलिसकर्मी की तैनाती करने की मांग की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं व ट्रैफिक अव्यवस्था पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके अलावा पुल से लेकर बडू वार्ड के राधा स्वामी मोड़ तक फुटपाथ निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिससे पैदल चलने वालों को सुविधा मिल सके। बैठक में शहर के सभी वार्डों में बने पार्कों, शौचालयों और पार्किंग स्थलों के रखरखाव को लेकर भी चिंता जताई गई। सभा ने नगर परिषद से इन सभी सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही सीवरेज परियोजना के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने और हर घर को सीवरेज लाइन से जोड़ने के प्रस्ताव को भी पारित किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सुझावों को अमल में लाने के लिए वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं आगामी दिनों में संबंधित विभागों के अधिकारियों से मुलाकात करेगी। बैठक में सदस्यों ने सभा के सदस्य बीडी शर्मा (गांव कोठी) की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपप्रधान रमेश कैथ, मुख्य सलाहकार हरि सिंह ठाकुर, रामलाल शर्मा, मोहर सिंह, हेमराज महाजन, कोषाध्यक्ष लेखराम, कुंदन, मनमोहन लाल भट्टी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें