फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा के स्वागत के लिए जिला भर से लुहणु पहुंचेंगे 5 हजार कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अध्यक्षता में भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा के संगठनमंत्री पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक जंवाल, प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, सहप्रभारी डॉ. सीमा ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 9 महीने के अंतराल के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोविड-19 में पूरे भारत वर्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और बिहार तथा देश के उपचुनाव जितवाए। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक जंवाल ने कहा कि बिलासपुर जिले से 5000 लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा का हेलीकॉप्टर 21 को 9: 45 बजे लुहणू में उतरेगा। वहीं, सभी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। कहा कि बिलासपुर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। जगह-जगह पोस्टर, झंडे और होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्माणाधीन एम्स के काम का जायजा लेंगे।
जंवाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनके मंत्री, सभी पूर्व मुख्यमंत्री, सभी सांसद, सभी प्रदेश के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग अलग कमेटियों का गठन कर लिया गया है। बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी सभी मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें