फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में पोषण के 5 सूत्रों की दी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। एसडीएम झंडूता विकास शर्मा की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग झंडूता के सौजन्य से पोषण माह पर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों का सहयोग होना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आमजन को पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्गों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। पोषण माह में राष्ट्रीय पोषण मिशन के लक्ष्यों को पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अभियान का मूल उद्देश्य किशोर-किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक करना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। अभियान में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षण संस्थान तथा अन्य संबंधित विभाग अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। इस दौरान कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए बच्चों की वृद्धि समीक्षा की जाएगी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि पोषण माह 2020 का विषय कुपोषित बच्चों की पहचान और उनकी देखभाल करना है व पोषण वाटिका को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण का अभियान चलाना है। पोषण अभियान में पोषण के 5 सूत्रों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर जिला समन्वयक पोषण अभियान रुचिका ठाकुर, डॉ. पारस सहगल, आयुर्वेद डॉ. प्रियंका परमार, खंड समन्वयक पोषण अभियान डॉ. प्रीति सुधा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सोमा देवी, प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी रत्नी देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें