फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खोलने को लेकर मांगे अभिभावकों के सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में स्कूल प्रधानाचार्य तिलक राज शुक्ला की अध्यक्षता में सभी अध्यापकों के साथ गूगल मीट एप के द्वारा ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन मीटिंग का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों द्वारा बच्चों व अभिभावकों को ऑनलाइन पढ़ाई, इसमें आ रही कठिनाइयों व स्कूल फिर से खोलने को लेकर राय ली गई।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि अभी हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के माता-पिता से ई पीटीएम के माध्यम से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, आने वाली परेशानियों के बारे में व स्कूलों को फिर से खोलने पर सुझाव लिए गए। कोरोना संकट के बीच स्कूल बंद चल रहे हैं, ऐसे में अभिभावकों के साथ संवाद कायम रखने के लिए ई पीटीएम का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा एक सराहनीय कदम है। यह ई पीटीएम 4 से 7 अगस्त तक चलेगी। इसी संदर्भ में सभी अध्यापकों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की गई और सभी अध्यापकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए ताकि अभिभावकों से सही जानकारी व राय एकत्रित की जा सके।
स्कूल खोलने से संबंधित सुझाव व अभिभावकों की चिंताएं भी ई पीटीएम के दौरान साझा की जाएंगी। सभी शिक्षकों को ई पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों के साथ ऑनलाइन शिक्षा संबंधी आ रही परेशानियों के बारे में भी चर्चा करने व उसका उचित निवारण करने को कहा गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि हालांकि सभी अध्यापक बच्चों व अभिभावकों के साथ व्हाट्सएप व फोन के माध्यम से पहले ही जुड़े हुए हैं और उनको आने वाली लगभग सभी समस्याओं का निवारण समय पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें