फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद शहर की स्ट्रीट लाइटों को करें सुचारु

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की बैठक पालिका क्लब में प्रधान आरएन शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभा के सदस्यों ने आपसी सहमति से कई प्रस्ताव पास किए।
विज्ञापन

सभा के पदाधिकारियों ने बिलासपुर के सपूत जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी। सभा ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या बिलासपुर के खेल मैदान को आडिटोरियम में बदलने का कड़ा विरोध किया। कहा कि कन्या पाठशाला के पास इस मैदान के अतिरिक्त कोई अन्य खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। सभा ने शहर में कूड़ा उठाने के प्रबंध की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की तथा नगरपालिका प्रशासन को कूड़ा फेंकने के लिए शीघ्र कोई प्रावधान करने को कहा।
सभा ने मांग की है कि सरकार पेंशनरों के मेडिकल बिल के लिए जल्द बजट का प्रावधान करें। वहीं सभा ने शहर की स्ट्रीट लाइटों को सुचारु रूप से चलाने की भी मांग की। सभा ने दिवंगत आत्मा आंगनबाड़ी वर्कर गीता देवी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर लेखराम शर्मा, प्रेम लाल मिश्रा, जगन्नाथ, प्रकाश ठाकुर, राजकुमार शर्मा, भरत राम वर्मा और संतराम वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें