फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं को लेकर प्रगति समाज सेवा समिति ने किया राजमार्ग-103 जाम

विज्ञापन
भगेड़ चौक में राजमार्ग 103 को प्रगति समाज सेवा संस्था ने किया जाम। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। पशु विभाग की ओर से पंचायतों में पंजीकृत पशुओं को लावारिस छोड़ने पर प्रगति समाज सेवा समिति अध्यक्ष सुनील कुमार ने भगेड़ में स्थानीय लोगों और महिलाओं की ओर से पालतू पशुओं को लावारिस छोड़ने पर भगेड़ चौक में राजमार्ग 103 को जाम किया। सुनील ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब तक पुलिस मौके पर नहीं आती और टैग लगे पशु मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता है तब तक राज मार्ग नहीं खुलेगा। पशुओं में लगे टैग की पहचान की तीन गाय शामिल हैं जिनमें एक धराड़सानी और दूसरी झंडूता ब्लॉक और तीसरी मंडी जिला में पंजीकृत हैं। उन्होंने डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल से मांग की है कि पालतू पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले पशु मालिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।
इधर डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि जिसमें पशु मालिकों के खिलाफ पता लगने पर एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज होगा जिसमें सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें