फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसदनों में रखे जाएंगे 650 लावारिस पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में 8 गो सदनों ने कार्य करना आरंभ कर दिया है जिसमें लगभग 650 लावारिस पशुओं को रखा गया है। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने मंडे मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले के चंगर सेक्टर में बनाए जा रहे शहीद स्मारक का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि बिलासपुर में ब्लू क्रॉस सोसायटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागीय भवनों का लोक निर्माण विभाग से निरीक्षण करवा कर उसकी रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि जो भवन मरम्मत योग्य हैं उनकी मरम्मत के लिए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के भवनों की भूमि विभाग के नाम नहीं हुई है वह विभाग भूमि से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके मामले को स्वीकृत के लिए शीघ्र भेजें।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में अब तक आयोजित हुए जनमंच कार्यक्रमों में प्राप्त शिकायतों व मांगों का अधिकांश समाधान कर दिया गया है। जिन विभागों के पास निपटारे के लिए शेष शिकायतें हैं उनका शीघ्र निपटारा करने को कहा। उन्होंने समस्त अधिकारियों से कहा कि संबंधित विभागों के माध्यम से चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति में तीव्रता लाएं ताकि पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम विनय धीमान, एसडीम सदर रामेश्वर, एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम के अतिरिक्त अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें